Monday, 2 November 2015
Sunday, 1 November 2015
मेरी ग़ज़लें
1.
तरक़्क़ी का मुझे ये रास्ता तैयार लगता है।
सियासत फ़ायदे वाला मुझे व्यापार लगता है।
सियासत फ़ायदे वाला मुझे व्यापार लगता है।
धरम के नाम पर बेख़ौफ़ क़त्ले आम जारी है,
नफ़रत का यक़ीनन गर्म अब बाज़ार लगता है।
नज़र में छा गया वो शख़्स कुछ ऐसा कि मत पूँछो,
उसके सामने हर अक़्स अब बेकार लगता है।
जुनूँ मेरा है उसके वास्ते ये क्या बताऊँ मैं,
पहली बार जैसा वो मुझे हर बार लगता है।
मुझे अच्छे नहीं लगते सितारे आसमा के अब,
ज़ेहन अच्छा नहीं होता तो गुल भी ख़ार लगता है
2.
मुहब्बत में यकीनन वक़्त तो बेकार होता है।मगर इक खूबसूरत सिलसिला तैयार होता है।
न समझो आग तूफानों में ठंडी हो गई बुझकर
इश्क़ की राख में भी तो छुपा अंगार होता है।
चमक आँखों में आ जाती है जाने क्यूँ न जानूँ मैं
जब भी कभी उस शख्स का दीदार होता है।
मुहब्बत को निभा लेना नहीं आसान है यारों
गुलिस्ताँ की सुरक्षा में कँटीला तार होता है
संभालो इस अमानत को बहुत ही कीमती है ये
ज़िन्दगी के सफ़र में इश्क़ बस इक बार होता है।
3.
किसी के ग़म तले आँसू बहाना भूल जाता हूँ।बड़ा खुदगर्ज़ हूँ' गुज़रा ज़माना भूल जाता हूँ।
न रखना दिल में' तू मेरी वफ़ा पर शक़ नहीं करना
भुलक्कड़ हूँ ज़रा वादा निभाना भूल जाता हूँ
चमक में भूल कर ख़ुद को उलझ जग के भुलावे में
सफ़र में हूँ, किधर अपना ठिकाना भूल जाता हूँ
दिखाई रौशनी जिसने अँधेरे दौर में मुझको
उसी के सामने दीपक जलाना भूल जाता हूँ
ज़ुदा मुझको न करना भूलकर मेरी ये' आदत है
चला जाऊँ अगर तो लौट आना भूल जाता हूँ।
4.
फ़िज़ा के रंग से वो शख़्स तो अन्जान लगता है।भले ज़िन्दा मगर मुझको बहुत बेज़ान लगता है।
बहुत पैसा बहुत रुतबा बहुत असबाब रखता है
न रोना बंद फिर भी, ग़म भरी दूकान लगता है।
ज़माने ने खरी-खोटी उसे जीभर सुनाई है
अभी भी कह रहा है इश्क़ तो आसान लगता है।
सफेदी है फ़क़त तन में, मगर मन स्याह ही इनका
ख़ुदा जिसको समझते हो मुझे शैतान लगता है।
शहर के फ्लैट में सब है मगर मन ऊब जाता है
बहुत अच्छा मुझे वो गाँव का दालान लगता है।
5.
कभी गुज़रे हुए दुःख दर्द को तुम याद मत करना।ख़ुशी के वक़्त को भी बेवज़ह बर्बाद मत करना।
मुसलमां और हिन्दू को लड़ाने की वज़ह हैं ये
मियां ये नागफनियाँ हैं इन्हें आबाद मत करना।
बड़े मीठे बड़े खट्टे मिलन के पल सनम देखो
विरह का ज़िक्र करके तुम इन्हें बेस्वाद मत करना।
सुकूँ मुझको बहुत है प्यार की इस क़ैद में जानम
मुझे दिल के झरोखे से कभी आज़ाद मत करना।
बुढ़ापे के लिए बस एक ही उम्मीद होती है
किसी को ऐ ख़ुदाई पाक बेऔलाद मत करना
6.
अगर हमको तुमसे मुहब्बत न होतीकभी तुमसे कोई शिकायत न होती
कहानी न बढ़ती हमारी तुम्हारी
अगर आँख से वो शरारत न होती
अगर ख़ून में दूध माँ का न होता
हमारे वतन की हिफाज़त न होती
शहर में यक़ीनन बड़ा नाम होता
अगर मुझमें इतनी शराफ़त न होती
ये मुश्किल भरे दिन न कटते हमारे
अगर दोस्ती की अमानत न होती
गुलिस्ताँ हमारा महकता ही रहता
अगर इतनी गंदी सियासत न होती
अगर प्यार बेटों के दरम्यान होता
चिता में पिता की ज़लालत न होती
copyright@ -प्रवीण श्रीवास्तव 'प्रसून
Saturday, 19 October 2013
ग़ज़ल
महलों का करेंगे क्या हमें कोने की आदत है।
हमें सोना नहीं देना हमें सोने की आदत है।
बड़ी मुश्किल से ढूँढा था,मगर फिर लापता है वो
उसे क्या खोजना है जी,जिसे खोने की आदत है।
सताता है ये खालीपन,सालती है ये बेफ़िक्री,
ये कंधे लग रहे हल्के, हमें ढोने की आदत है।
खज़ाना पाके क्या वो लोग हँसना सीख जायेंगे,
जिन्हें औरों के आगे बेवज़ह रोने की आदत है।
-कॉपीराइट @प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ,फतेहपुर
हमें सोना नहीं देना हमें सोने की आदत है।
बड़ी मुश्किल से ढूँढा था,मगर फिर लापता है वो
उसे क्या खोजना है जी,जिसे खोने की आदत है।
सताता है ये खालीपन,सालती है ये बेफ़िक्री,
ये कंधे लग रहे हल्के, हमें ढोने की आदत है।
खज़ाना पाके क्या वो लोग हँसना सीख जायेंगे,
जिन्हें औरों के आगे बेवज़ह रोने की आदत है।
-कॉपीराइट @प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ,फतेहपुर
Tuesday, 13 August 2013
पोपली आजी
पोपली आजी
मरकर भूत बन गई है
सब मोहल्ले वाले कहते हैं
और ये भी .....
कि वो डराती है
रात-बिरात
काश ...... वो मेरे पास भी
आये .....डराये
मोहल्ले के सारे बच्चों को
दुलराती थी पोपली आजी
अपने घर के बाहर बैठी
और मुझे सब से ज़्यादा
या ........
हर एक बच्चे को यही महसूस होता
जब से वो मरी है
हमारा टोला गुमसुम है
........और टोली भी
मैं सोचता हूँ
भूत बनकर भी
कैसे वो डरा पायेगी किसी को
बोलती थी तो
फूक ही निकल जाता था
पोपली आजी के मुँह से
कहानियाँ सुनाती ....हँसाती आजी
कैसी लगती होगी डराती हुई
मैं सोचता हूँ अगर
वो मुझे डराने आये
तो उसको देखकर ही
हँसते-हँसते मेरा दम निकल जाये
मरकर भूत बन गई है
सब मोहल्ले वाले कहते हैं
और ये भी .....
कि वो डराती है
रात-बिरात
काश ...... वो मेरे पास भी
आये .....डराये
मोहल्ले के सारे बच्चों को
दुलराती थी पोपली आजी
अपने घर के बाहर बैठी
और मुझे सब से ज़्यादा
या ........
हर एक बच्चे को यही महसूस होता
जब से वो मरी है
हमारा टोला गुमसुम है
........और टोली भी
मैं सोचता हूँ
भूत बनकर भी
कैसे वो डरा पायेगी किसी को
बोलती थी तो
फूक ही निकल जाता था
पोपली आजी के मुँह से
कहानियाँ सुनाती ....हँसाती आजी
कैसी लगती होगी डराती हुई
मैं सोचता हूँ अगर
वो मुझे डराने आये
तो उसको देखकर ही
हँसते-हँसते मेरा दम निकल जाये
Thursday, 25 July 2013
एक कविता तुम्हारे नाम
तुम्हे पता नहीँ कि,मैँ तुम्हे कितना लाइक करता हूँ
मेरे लैपी के वालपेपर पर रहती हो तुम ही,
स्माइल करती हुयी।
मेरे फ्रेन्ड अक्सर ही शरारत में चुरा लेते हैँ
पासवर्ड मेरी ईमेल आई डी काक्यूँकि वो होता है
तुम्हारे ही नाम के अल्फाबेट्स पर हमेशा
कई बार तुम्हेँ ऑनलाइन पाकर मचल उठता हूँ कि
कह दूँ दिल की बात
पर...चैट बाक्स खोलकर रह जाता हूँ बस
लेकिन सच बताना
क्या तुम तब भी समझ नहीँ पाती हो
कि मैँ तुम्हे कितना ल.....सॉरी लाइक करता हूँ
जब मैँ फेसबुक पर तुम्हारे हर पोस्ट को लाइक करता हूँ
और फिर भी मन नहीँ भरता
तो कमेन्ट बाक्स मेँ भी लिख देता हूँ लाइक लाइक लाइक
(कॉपीराइट@रचनाक
Wednesday, 1 May 2013
आऊँगी ना लौट दुबारा
(हैवानों का शिकार हुई मासूम बहनों की ओर से)
डूब गया इक नन्हा तारा।
हैवानों से जीवन हारा।।
मुश्किल से आँखें खोली थी,
अंतिम बारी फिर रो ली थी,
ज़्यादा कुछ वह कह न पायी,
छुटकी बस इतना बोली थी,
पापा मेरी क्या ग़लती थी,
अंकल ने क्यूँ मुझको मारा?
मेरे जाने पर मत रोना,
होंठो की मुस्कान न खोना,
मुझको बस चिंता इतनी ही,
मेरे भैया मेरे सोना,
दूज और रक्षाबंधन को,
कौन करेगा तिलक तुम्हारा।
मम्मी मेरे बिन रह लेना,
मैं जाती हूँ दुःख सह लेना,
कहना-सुनना जो बाकी हो,
सपनों में अब कह-सुन लेना,
दुनिया मम्मा गन्दी कितनी,
आऊँगी ना लौट दुबारा।
रचनाकार-प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
फतेहपुर उ.प्र.
कॉपीराइट @प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
डूब गया इक नन्हा तारा।
हैवानों से जीवन हारा।।
मुश्किल से आँखें खोली थी,
अंतिम बारी फिर रो ली थी,
ज़्यादा कुछ वह कह न पायी,
छुटकी बस इतना बोली थी,
पापा मेरी क्या ग़लती थी,
अंकल ने क्यूँ मुझको मारा?
मेरे जाने पर मत रोना,
होंठो की मुस्कान न खोना,
मुझको बस चिंता इतनी ही,
मेरे भैया मेरे सोना,
दूज और रक्षाबंधन को,
कौन करेगा तिलक तुम्हारा।
मम्मी मेरे बिन रह लेना,
मैं जाती हूँ दुःख सह लेना,
कहना-सुनना जो बाकी हो,
सपनों में अब कह-सुन लेना,
दुनिया मम्मा गन्दी कितनी,
आऊँगी ना लौट दुबारा।
रचनाकार-प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
फतेहपुर उ.प्र.
कॉपीराइट @प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
Tuesday, 30 April 2013
राक्षस
स्वीटी को नींद नहीं आ रही थी।वह मेरे बगल में लेटी पता नहीं क्यूँ उदास सी छत को निहार रही थी।
"सो जाओ स्वीटी कल स्कूल नहीं जाना है क्या?सेवेंथ में पहुँच गई हो अब बंक नहीं चलेगा,डेली स्कूल जाना है।चलो आँखें बंद करो और सो जाओ।"
"नींद नहीं आ रही है मम्मी" स्वीटी मेरी ओर करवट बदलते हुए बोली।
"अच्छा बेटा कहानी सुनोगी "
स्वीटी चहक उठी "हाँ मम्मी सुनाओ ना।"
"ठीक है मैं कहानी सुना रही हूँ तुम सुनते-सुनते सो जाना ठीक है।"
"ओ.के . मम्मी"स्वीटी ने सर हिलाया.
"मेरा प्यारा बेटा" मैंने स्वीटी के माथे को चूम लिया, और कहानी सुनाने लगी-"एक था राजा।उसकी एक प्यारी सी बेटी थी।जिसका नाम था राजकुमारी प्रियंवदा।वह बहुत सुन्दर और प्यारी थी।बिलकुल तुम्हारे जैसी ......" मैं रुकी तो स्वीटी बोल उठी "मम्मी आगे सुनाओ ना! "
"हाँ हाँ सुनाती हूँ",मैंने कहानी आगे बढाई एक दिन दोपहर में खेलते-खेलते वह बाग में पहुँच गई। वहाँ एक राक्षस रहता था।
स्वीटी बीच में ही बोल पड़ी-"फिर क्या हुआ मम्मी क्या राक्षस ने राजकुमारी प्रियंवदा के साथ रेप किया ...और वह मर गई!मम्मी ये रेप क्या .....? मैं जोर से चिल्लाई "ये सब तुम्हे किसने बताया?"
"वो मम्मी टी.वी . पर ........" स्वीटी चुप हो गई।
"चुपचाप कहानी सुनो",मैंने आगे सुनाना शुरू किया-राजकुमारी बाग़ में एक आम के पेड़ के नीचे पहुंची उसने पेड़ पर देखा तो…"स्वीटी सुन रही हो ना! मैंने कहानी रोक कर पूछा।स्वीटी तो सो चुकी थी,लेकिन मैं ......रात भर छत निहारती रही। copyright@प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
Subscribe to:
Posts (Atom)
